अमेरिकी सिनेटर मार्को रूबियो ने एक लेख दिखाते हुए दावा किया है कि ईरान पर उड्डयन क्षेत्र में प्रतिबन्ध लगाने की योजना पर काम हो रहा है। उनके अनुसार ट्रम्प प्रशासन का कर्तव्य है कि वह पार्लियामेंट को बतायें कि ईरान अपने असैनिक विमानों को गैर क़ानूनी गतिविधियों जैसे हथियारों का लाना ले जाना इलेक्ट्रिक सामान आदि में प्रयोग कर रहा है या नहीं।
ईरानी आतंक से सुरक्षित आसमान नामक आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि ईरान द्वारा विमानों को आतंकी गतिविधियों में प्रयोग किये जाने के विरुद्ध यह योजना बनाई गई है।
उनके अनुसार अमेरिकी वित्त मंत्रालय को ईरान के चिन्हित रूट पर प्रतिबन्ध लगाना होगा।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार को भी ट्रम्प ने ईरान पर आतंकवाद समर्थन का आरोप लगते हुए कहा था वह आतंवाद समर्थक है जब तक यह समस्या रहेगी हम उन पर प्रतिबन्ध लगाए रहेंगे। हालाँकि ट्रम्प ने अपने चुनाव अभियान में ओबामा प्रशासन पर दाइश के गठन का आरोप लगाया था। कुछ समय पहले ही अमेरिका ने १३ कंपनियों समेत ईरान से जुड़े १२ लोगों पर प्रतिबन्ध लगाया था ।
18 फ़रवरी 2017 - 19:03
समाचार कोड: 812600
ट्रम्प ने ईरान पर आतंकवाद समर्थन का आरोप लगते हुए कहा था वह आतंवाद समर्थक है जब तक यह समस्या रहेगी हम उन पर प्रतिबन्ध लगाए रहेंगे।